Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया शुभारंभ

October 3, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का किया शुभारंभ

अहमदाबाद: गुजरात दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद के चाणक्यपुरी से ‘गांधीनगर लोकसभा-स्वस्थ लोकसभा’ अभियान के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया।

शाह ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के सहयोग से शुरू की जा रही मेडिकल मोबाइल वैन को भी इस अवसर पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल के लिए अहमदाबाद महानगर पालिका (एएमसी) की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच तथा दवाई वितरण शिविर के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल तथा अहमदाबाद महानगर पालिका की महापौर प्रतिभा जैन उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सा टीमों द्वारा मेडिकल जांच, यू.एन. मेहता हॉस्पिटल की टीम द्वारा इकोकार्डियोग्राफी, रक्तदान शिविर, जनरल ओपीडी, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की जांच, क्षय रोग (टीबी) और आंखों की जांच, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच, लेबोरेटरी परीक्षण, स्त्री रोग निदान एवं उपचार, बाल रोगों की जांच, टीकाकरण और त्वचा रोगों की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं आम जनता के लिए उपलब्ध कराई गईं।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर के शुभारंभ अवसर पर विधायक अमितभाई ठाकर, जितेन्द्रभाई पटेल, हर्षदभाई पटेल, उप महापौर जतिनभाई पटेल, एएमसी के पदाधिकारी और मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन सहित स्थानीय पार्षदगण मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें