Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृह मंत्री Amit Shah ने हरियाणा पुलिस को प्रदान किया ‘राष्ट्रपति निशान’

February 14, 2023

गृह मंत्री Amit Shah ने हरियाणा पुलिस को प्रदान किया ‘राष्ट्रपति निशान’

करनाल : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा पुलिस को उसकी असाधारण सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान किया। शाह ने करनाल के मधुबन में हरियाणा पुलिस अकादमी में एक समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से यह सम्मान प्रदान किया। ‘राष्ट्रपति निशान’ एक सैन्य, अर्धसैनिक या पुलिस इकाई को उसकी सेवाओं के लिए दिया जाने वाला एक विशेष ‘ध्वज’ है।

हरियाणा पुलिस को प्रदान किए गए ध्वज की प्रतिकृति को सभी अधिकारियों और बल के रैंक धारक जवानों द्वारा उनकी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह के रूप में लगाया जा सकता है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृह मंत्री अनिल विज, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें