Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, कल उच्चस्तरीय बैठक

June 15, 2024

गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, कल उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हमले समेत हाल में हुई कई आतंकवादी घटनाओं के मद्देनजर शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शाह ने 16 जून को एक उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक भी बुलाई है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सेना और सीआरपीएफ के शीर्ष अधिकारियों समेत अन्य लोग शामिल होंगे। सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्री को जम्मू-कश्मीर के हालात और वहां आतंकवादी घटनाओं के बाद उठाए गए कदमों से अवगत कराया गया।

आतंकवादियों ने पिछले 4 दिनों में रियासी, कठुआ और डोडा जिलों के 4 स्थानों पर हमला किया है, जिसमें 9 तीर्थयात्रियों के अलावा एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि 7 सुरक्षा कर्मियों समेत अन्य लोग घायल हो गए। कठुआ जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्र में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें