Site icon Dainik Savera Times

गृह मंत्री शाह की देशवासियों को अपील: 15 अगस्त अपने घरों पर लहराए तिरंगा

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देशवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आगामी नौ से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा लहराकर इसकी सेल्फी ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट पर अपलोड करें।

शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा त्याग, निष्ठा व शांति का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान आजादी के नायकों को याद करने, राष्ट्रप्रथम का संकल्प लेने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर यह अभियान बीते दो वर्षों से जन-जन का अभियान बन गया है। आगामी नौ से 15 अगस्त तक आप भी अपने घरों में तिरंगा लहराकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपनी सेल्फी अपलोड करें।”

Exit mobile version