गाय के गोबर से बने दीपक से विदेशों में बसे भारतीयों के घर होंगे रोशन

जयपुरः अन्धकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक एवं रोशनी का पर्व दीपावली पर इस बार गाय के गोबर से बने दीपकों से विदेशों में बसे भारतीयों के घर-आंगन भी रोशन होंगे। इसके लिए विदेश में बसे भारतीयों के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर से 20 लाख दीये.

जयपुरः अन्धकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक एवं रोशनी का पर्व दीपावली पर इस बार गाय के गोबर से बने दीपकों से विदेशों में बसे भारतीयों के घर-आंगन भी रोशन होंगे। इसके लिए विदेश में बसे भारतीयों के लिए राजस्थान की राजधानी जयपुर से 20 लाख दीये निर्यात किए गए हैं। ये दीये टोंक रोड स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में सनराइज आर्गेनिक पार्क में बनाए गए। पिछल्ले करीब छह माह से महिला स्वयं सहायता समूहों की दर्जनों महिलाएं इन इको-फ्रेंडली दीपकों का निर्माण कर रही हैं। हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी एवं आईआईएएएसडी के सहयोग से बनाए जा रहे इस दीपकों को भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ की ओर से मार्केट उपलब्ध करवा रहा है।

भारतीय जैविक किसान उत्पादक संघ के अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि ये बीस लाख दीये अमरीका महाद्वीप के कई देशों में भेजे गए है। गुप्ता ने बताया कि गाय के गोबर के दीये की मांग बढ़ने लगी है जिससे यह वहां एक व्यापार का रुप लेता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय त्योहारों पर चीन में निर्मित सामग्री के उपयोग का चलन अब कम होता जा रहा है और लोग अपनी संस्कृति एवं परम्परागत चीजों के प्रति जागरुक होते जा रहे हैं और इसी का कारण हैं कि आज विदेशों में बैठे भारतीयों में भी अपनी संस्कृति के प्रति मोह के कारण वे दीपावली पर गाय के गोबर से अपना घर रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि 192 टन गाय का गोबर निर्यात किया गया है। उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से न केवल दीपक ही बनाये जाते बल्कि इससे गोकाष्ठ, देवी देवताओं की मूर्तियां आदि बनाई जाती है और यह एक लघु उद्योग के रुप में उभर रहा हैं। इस तरह के स्टार्टअप तैयार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां गौ शाला में 30 टन गोबर की खाद प्रतिदिन तैयार की जाती है।

उन्होंने बताया कि गाय के गोबर से बनाये गये दीपक दो रुपए से लेकर दस रुपए तक उपलब्ध हैं। इनमें विभिन्न तरह के दीये तैयार किए गए है जिनमें ऐसे भी दीये हैं जिन्हें बार बार उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 40 प्रतिशत गोबर मिलाकर लाख की चूड़ियां भी बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि गाय गोबर के उत्पाद को ग्रामीण उद्योग का दर्जा मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस दीपक के जलने से घर में हवन की खुशबू महकेगी। जिससे घर के वातावरण को पटाखों की गैस को कम करने में सहायक होगी। दीये को दीपावली में उपयोग करने के बाद जैविक खाद बनाने उपयोग में लाया जा सकता है। दीये के अवशेष को गमला या कीचन गार्डन में भी उपयोग किया जा सकता है। इस तरह मिट्टी के दीये बनाने और पकाने में पर्यावरण को होने वाले नुकसान के स्थान पर गोबर को दीए को इको फ्रेंडली माना जाता है। उन्होंने सनातनधर्मियों से गाय के गोबर से बने दीपक जलाने का आह्वान किया।

पर्यावरण संरक्षण व महिलाओं को स्वाबलंबी बनाने की दिशा में गोबर से बने दीए को अहम माना जा रहा है। रंग-बिरंगे गोबर के ये दीए इस बार चार शानदार डिजाइन में तैयार किए जा रहे हैं। सनराइज आर्गेनिक पार्क में औषधीय खेती कर रही हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसाइटी से जुड़ी महिलाओं ने इस दिशा में अभिनव पहल की है। इन्हीं महिलाओं ने गाय के गोबर को अपनी आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत करने का जरिया बना लिया है। ये महिलाएं आकर्षक दीए बनाने के साथ लक्ष्मीजी एवं गणोशजी की मूर्ति सहित कई तरह की कलात्मक चीजें भी बना रही हैं। इकोफ्रेंडली होने के चलते राज्य के अन्य शहरों और अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी इसकी मांग आ रही है।

- विज्ञापन -

Latest News