Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हुड्डा ने तो अपने हिसाब के कागज ही जला दिए, जनता को क्या बताएंगे, चुनाव में इनका बस्ता भी नहीं खुलेगा : Nayab Saini

August 19, 2024

हुड्डा ने तो अपने हिसाब के कागज ही जला दिए, जनता को क्या बताएंगे, चुनाव में इनका बस्ता भी नहीं खुलेगा : Nayab Saini

यमुनानगर: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जगाधरी विधानसभा के लिए छछरौली अनाजमंडी में ‘नॉन स्टॉप हरियाणा जन आशीर्वाद रैली’ की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस और हुड्डा पिता-पुत्र को आड़े हाथों लिया और कहा कि जब विपक्ष के पास कहने को कुछ नहीं रहा तो एक मनगढंत शोशा छोड़कर यात्र निकालते घूम रहे हैं। नायब सैनी ने कहा कि हम तो जनता को हर साल हिसाब देते हैं, लेकिन हुड्डा का क्या करें, इन्होंने तो अपने हिसाब के कागज ही जला दिए हैं, उनके बही-खाते फटे पड़े हैं। अब बाप-बेटा हिसाब मांगते घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस की गुटबाजी पर तंज कसा और कहा कि सैलजा और रणदीप सुरजेवाला अपना अलग गुट चला रहे हैं, दूसरी तरफ बाप-बेटा का अपना निजी गुट है। इनमें लड़ाई हरियाणा के भले के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार करके जनता के रुपये बांटने और खान आवंटन के लिए है। अब फिर हुड्डा और कांग्रेसी जनता को लूटने का सपना देख रहे हैं। हमने भ्रष्टाचार पर कड़ी चोट की तो इनका पेट खराब हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें