Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

भीषण सड़क हादसा: ऑटो रिक्शा और कार के बीच हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत व 5 घायल

October 2, 2024

भीषण सड़क हादसा: ऑटो रिक्शा और कार के बीच हुई टक्कर, 3 लोगों की मौत व 5 घायल

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को ऑटो रिक्शा और कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य घायल हो गए है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे।

इस दौरान जनकपुर गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-28 पर ऑटो रिक्शा और कार मे टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। सूत्रों ने बताया मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। सभी घायलों को जिले के दलसिंहसराय एवं समस्तीपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें