Site icon Dainik Savera Times

बस और डंपर की भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत, 10 घायल

Truck Accident in Khanna

Truck Accident in Khanna

Road Accident Gujarat : गुजरात के भावनगर जिले में एक राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक निजी बस और ‘डंपर’ ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई एवं लगभग 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी हैं। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6 बजे त्रपज गांव के पास हुई, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी।पटेल ने बताया कि बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी।

पुलिस अक्षीक्षक के अनुसार इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

Exit mobile version