Site icon Dainik Savera Times

कार और पिकअप की आपस में भीषण टक्कर, 3 की मौत

Horrible Collision : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में मंगलवार देर रात कार और पिकअप की आपस में भीषण टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि हादसा कल रात प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर प्रतापपुर थाना इलाके के गोटगवां के पास तब हुआ है, जब गोवर्धनपुर गांव से चार युवक एक कार में सवार होकर अंबिकापुर जा रहे थे। तभी, बनारस जा रही गोटगवां के नजदीक टमाटर लोडकर पिकअप और कार की आपस में भिड़ंत हो गयी।

इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में गोवर्धनपुर निवासी प्रतोष पटेल के पुत्र प्रियांशु पटेल (24), मिथलेश पटेल के पुत्र दीपक पटेल (23) और सुरेन्द्र पटेल के पुत्र पुष्पेंद्र भाई पटेल (21) हैं।

इस घटना से संबंधित मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version