Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार युवकों की मौत व एक गंभीर

June 19, 2024

झारखंड में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार युवकों की मौत व एक गंभीर

धनबाद : झारखंड में धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जीटी रोड से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। आपको बता दें कि हादसा मंगलवार देर रात लोहार बरवा नामक जगह पर हुआ। वही मृतकों में धनबाद के रांगा टांड इलाके के निवासी राहुल कुमार गुप्ता और गांधी नगर कॉलोनी निवासी अंकित शामिल हैं। दो अन्य की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि कार रॉन्ग साइड से जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक के साथ कार की जोरदार टक्कर हो गयी। ये हादसा इतना भयानक था कि जोरदार टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। चीख-पुकार मचने पर आस-पास के लोग दौड़े। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो को बाहर निकाला गया। बता दें कार की हालत यह थी कि उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर मशीन मंगाई गई।

भारी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला गया। जिससे से चार की मौत हो चुकी थी। एक युवक को बेहद गंभीर हालत में धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज एसएनएमएमसीएच भेजा गया। कार में शराब की बोतल भी मिली है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि कार चला रहा युवक नशे में रहा होगा। हादसे के कारण हावड़ा-दिल्ली रोड पर काफी देर तक आवाजाही बंद रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें