नवसारीः गुजरात के नवसारी में शनिवार को एक मिनी बस और एसयूवी की टक्कर में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी हैं। नवसारी ग्रामीण पुलिस निरीक्षक डीके पटेल ने बताया कि दुर्घटना वेसमा सर्कल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर हुई। एसयूवी फाचरूनर वलसाड से अंकलेश्वर की ओर जा रही थी, जबकि लक्जरी मिनी बस अहमदाबाद से वलसाड जा रही थी। पटेल ने कहा कि बस चालक को दिल का दौरा पड़ा था, इसके कारण यह दुर्घटना हुई।
Gujarat | Several people injured in a collision between a bus and a car in Navsari. Injured admitted to hospital. More details awaited. pic.twitter.com/AFUabv1dSB
— ANI (@ANI) December 31, 2022
मृतकों में आठ एसयूवी में यात्रा कर रहे थे और एक बस यात्री था। हादसे में एसयूवी सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। एसयूवी में सवार नौवें यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक एसयूवी सवाल प्रोलाइफ बायो-केमिकल लिमिटेड, अंकलेश्वर के थे।
#UPDATE | 9 people died and several injured in a collision between a bus and a car on the Ahmedabad-Mumbai highway in Navsari. One seriously injured has been referred to Surat: VN Patel, Dy SP, Navsari, Gujarat pic.twitter.com/m7RkwVKn8P
— ANI (@ANI) December 31, 2022
बस यात्री वलसाड के रहने वाले थे और अहमदाबाद में बीएपीएस संप्रदाय के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बस में 30 यात्री सवार थे। इनमें से 25 घायल हो गए। 25 में से 17 को वलसाड स्थानांतरित कर दिया गया और आठ अन्य का नवसारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।