Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं गद्दारों से विश्वास मत कैसे मांग सकता हूं : Uddhav Thackeray

May 11, 2023

मैं गद्दारों से विश्वास मत कैसे मांग सकता हूं : Uddhav Thackeray

मुंबईः सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को पूछा कि वह विश्वासघात करने वाले गद्दारों से विश्वास मत कैसे हासिल कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी पर कि अगर तत्कालीन मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देते, तो अदालत उन्हें बहाल कर सकती थी, ठाकरे ने कहा, हो सकता है कि मेरा फैसला गलत था, लेकिन मैं उसी के विश्वास मत के लिए कैसे कह सकता हूं, जिन्होंने मुङो धोखा दिया था? हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल की भूमिका सहित उनकी सरकार को गिराने के तरीके पर कड़ी टिप्पणी की है।

ठाकरे ने यह भी मांग की है कि अगर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदा सरकार में कोई नैतिकता बची है, तो इसे तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, जैसा कि मैंने किया था। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष ने कहा कि वे अब स्पीकर राहुल नार्वेकर से शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता के मामले को उठाने और प्राथमिकता पर निर्णय लेने का आग्रह करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें