Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

ये कैसा क्रिकेट, एक खिलाड़ी को जान देकर चुकानी पड़ी जीत की कीमत

June 7, 2026

ये कैसा क्रिकेट, एक खिलाड़ी को जान देकर चुकानी पड़ी जीत की कीमत

बागपत। आमतौर पर खेला जाने वाला क्रिकेट मनोरंजन के साथ रोमांच का विषय होता है। देश में शायद ही कोई ऐसा खेल हो जो क्रिकेट के जुनून को कम कर सके। कभी-कभी इसी खेल में नेगेटिव किरदार भी मिल जाते हैं, जो क्रिकेट को तो बदनाम करते ही हैं, साथ ही खुद भी अंजाम भुगतते हैं।

हार से बौखला गए थे दोनों भाई

ऐसा ही एक वाकया बागपत में प्रकाश में आया। क्रिकेट मैच में हार से बौखलाए दो भाइयों ने विजेता टीम के खिलाड़ी पर बैट से वार कर दिया। इसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पिता की शिकायत पर पुलिस ने दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। 24 वर्षीय राशिद गुरुवार सुबह 10 बजे गांव में ही क्रिकेट मैच खेलने गया था। राशिद की टीम विजयी रही। लौटते समय हार-जीत के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों में बहस हो गई।

राशीद का एक साल का बेटा

पराजित टीम के खिलाड़ी सुहेल और उसके भाई साहिल ने राशिद के घुटने में क्रिकेट बैट से वार किया। राशिद दर्द से कराहते हुए नीचे झुका तो सुहेल ने बैट का दूसरा वार सीधे उसके सिर पर कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से राशिद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। राशिद को स्वजन ने मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। राशिद शादीशुदा था और उसका एक साल का बेटा है। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर सुहेल को हिरासत में ले लिया है।

Also Read :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें