Site icon Dainik Savera Times

Haryana : गुरुग्राम के साउथ सिटी-2 में आग, सैकड़ों झुग्गियां राख

hundreds-of-huts-reduced-to-ashes-by-fire

hundreds-of-huts-reduced-to-ashes-by-fire

गुरुग्राम। साउथ सिटी-2 इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते बहुत सी झुग्गियां जलकर राख हो गईं.

फैला जहरीला धुआं, बड़ा हादसा बचा

आग की लपटें पास स्थित में फील्ड गार्डन इलाके तक पहुंचीं, जहां तीन लग्जरी फ्लोर भी इसकी चपेट में आ गए। हालांकि, समय रहते वहां रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा बच गया। घटना के दौरान पूरे इलाके में दूर-दूर तक जहरीला धुआं फैल गया, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए।

चल रही थीं आग बुझाने की कोशिशें

इसके अलावा SDRF, सिविल डिफेंस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल आग बुझाने की कोशिशें लगातार जारी हैं और स्थिति पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read : तीन निगमों और पालिकाओं में मतदान 10 मई को

Also Read : सीएम सैनी ने बैसाखी महोत्सव में उड़ाई छह फीट की पतंग

Also Read : तीन निगमों-पालिकाओं में आज बजेगा चुनाव का बिगुल

Exit mobile version