Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

निवाड़ी में मासूम की हत्या कर पति-पत्नी ने की खुदकुशी

September 3, 2023

निवाड़ी में मासूम की हत्या कर पति-पत्नी ने की खुदकुशी

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में चार साल के मासूम की गला घोट कर हत्या करने के बाद दंपति ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की क्या वजह है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।यह मामला पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के केसरी गंज गांव का है। यहां के आनंद रैकवार और उसकी प}ी के अलावा चार वर्षीय मनीष के शव घर में मिले। उस वक्त घर में कोई और नहीं था।

पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह स्थानीय लोगों को आशंका हुई और इस बात की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पति-प}ी को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया, वहीं बच्चे का शव पास ही मिला। बताया गया है कि आनंद की प}ी राखी रक्षाबंधन के मौके पर अपने मायके गई थी और बीते रोज ही आनंद उसे लेकर लौटा था। यह कोई नहीं समझ पा रहा है कि आखिर इस दंपति ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक कलह हो सकता है जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें