Site icon Dainik Savera Times

कार में बैठी पत्नी को पति ने जिंदा जलाया! मौत, वजह हैरान कर देने वाली!

Husband Burns his Wife : दक्षिणी केरल के कोल्लम शहर में पति द्वारा कथित तौर पर कार में आग लगा दिए जाने से मंगलवार देर शाम पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पति ने उस कार में लगा दी जिसमें उसकी 44 वर्षीय पत्नी एक व्यक्ति के साथ जा रही थी। इस हादसे में व्यक्ति घायल हो गया है।
पुलिस ने बताया कि पद्मराजन नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक अन्य वाहन से अपनी पत्नी  की कार का पीछा किया और रात करीब नौ बजे कोल्लम सिटी ईस्ट पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत चेम्मामुक्कू में उनकी कार को रोका।
उसने बताया कि पद्मराजन ने कथित तौर पर गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी, जिससे उसकी पत्नी अनिला कार के अंदर ही फंसी रही और आग में झुलस गई। पुलिस ने बताया कि महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि कार सवार सहयात्री भी झुलस गया है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि पद्मराजन को कोल्लम ईस्ट पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Exit mobile version