Site icon Dainik Savera Times

पति ने पत्नी और बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Husband commits suicide after killing wife and children

Husband commits suicide after killing wife and children

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के मुरैना के माताबसैया थाना क्षेत्र से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। एक परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है, जिससे पूरे गांव में मातम पसरा गया है।

जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय बलराम ने कथित तौर पर अपनी 28 वर्षीय पत्नी रविता, 10 वर्षीय बेटे आरव और सात वर्षीय बेटे अतुल की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पर पहुंची। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। रविता अपने मायके में रह रही थी और दो दिन पहले ही सुसराल वापस लौटी थी।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से भी साक्ष्य इकट्ठे किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौतों के कारणों और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी।

Exit mobile version