Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गरीबों से लूटा गया और ईडी द्वारा जब्त धन जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं : PM Modi

March 28, 2024

गरीबों से लूटा गया और ईडी द्वारा जब्त धन जनता को लौटाने की दिशा में काम कर रहा हूं : PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कुर्क किया गया धन जनता को वापस मिले। भाजपा के नेताओं ने बताया कि मोदी ने कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस की महुआ मोइत्र के खिलाफ पार्टी की उम्मीदवार और पूर्ववर्ती राजघराने की सदस्य अमृता रॉय के साथ टैलीफोन पर बातचीत में यह बात कही।

भाजपा के एक नेता ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी ने ‘राजमाता’ अमृता रॉय से कहा कि भ्रष्टाचारियों ने आम जनता का पैसा लूटा है और ईडी ने उन भ्रष्टाचारियों से जो भी संपत्ति और धन जब्त किया है, उसे गरीब जनता को वापस दिया जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए वह कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं।’ भाजपा नेताओं के अनुसार, मोदी ने कहा कि एक तरफ वर्तमान केंद्र सरकार देश से भ्रष्टाचार को उखाड़ फैंकने के लिए प्रतिबद्ध है तो दूसरी तरफ सारे भ्रष्ट एक-दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें