Site icon Dainik Savera Times

पहले ही कह चुका हूं कि सही काम नहीं करने वाले ठेकेदार को बुलडोजर के नीचे डलवा देंगे : गडकरी

नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण में खामियों से जुड़े सवालों पर वीरवार को लोकसभा में कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि ‘सही काम नहीं करने वाले ठेकेदार को बुलडोजर के नीचे डलवा दिया जाएगा’। उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान राजस्थान के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह भी कहा कि ठेकेदारों को ‘ठोक-पीटकर’ ठीक कर दिया जाएगा।

गडकरी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे विभाग ने 50 लाख करोड़ रुपए के काम किए। हम पारदर्शी हैं, समयबद्ध हैं, परिणाम देने वाले हैं।’ उनका कहना था, ‘मैं इसका उल्लेख नहीं करना चाहता था.. मैं एक जनसभा में कह चुका हूं कि अगर ठेकेदार ठीक ढंग से काम नहीं करेगा तो उसे बुलडोजर के नीचे डलवा देंगे, याद रखना। इस साल देखो, इनको ठोक-पीटकर ठीक कर दूंगा, हम बिल्कुल समझौता नहीं करेंगे।’

Exit mobile version