Site icon Dainik Savera Times

राजनीति नहीं छोड़ंगा, नई पार्टी बनाने को तैयार हूं : Champai Soren

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि वह राजनीति नहीं छोड़ेंगे और नया सियासी दल बनाने का विकल्प उनके लिए हमेशा खुला है। सोरेन ने कहा कि वह ‘झामुमो नेताओं के हाथों अपमान का सामना करने’ के बाद अपनी योजनाओं पर अडिग हैं। सोरेन ने दावा किया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को समर्पित कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार आधी रात के बाद सरायकेला-खरसावां जिले में अपने पैतृक गांव ङिालिंगोरा पहुंचने के बाद कहा, यह मेरे जीवन का नया अध्याय है। मैं राजनीति नहीं छोड़ंगा, क्योंकि मुङो अपने समर्थकों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है। अध्याय (राजनीति छोड़ने का) समाप्त हो गया है, मैं एक नया संगठन बना सकता हूं। सोरेन (67) को 1990 के दशक में पृथक राज्य बनाने की लड़ाई में उनके योगदान के लिए ‘झारखंड का टाइगर’ उपनाम दिया गया था।

Exit mobile version