Site icon Dainik Savera Times

IAEA सम्मेलन: भारत ने नेट जीरो उत्सजर्न के लिए परमाणु ऊर्जा उपयोग की योजना सामने रखी

नयी दिल्ली: भारत ने जलवायु परिवर्तन द्वारा उत्पन्न चुनौतियों का समाधान करने के वास्ते ‘नेट जीरो’ उत्सजर्न के लक्षय़ को हासिल करने के लिए बुधवार को परमाणु ऊर्जा से 22 गीगावाट बिजली का उत्पादन करने की योजना पेश की।परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष अजीत कुमार मोहंती ने वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रोस्सी के साथ भेंटवार्ता के दौरान परमाणु ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने की भारत की महत्वाकांक्षी योजना साझा की।

मोहंती आईएईए के वार्षकि महासम्मेलन में हिस्सा लेने वियना गये हैं।ग्रोस्सी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘नेट जीरो के लिए परमाणु ऊर्जा के माध्यम से 22 गीगावाट तक उत्पादन पहुंचाने की भारत की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर मोहंती को बधाई।’’ मोहंती ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ‘न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड’ (एनपीसीआईएल) विस्तारित विद्युत संयंत्र परिचालन में रिकार्ड तय कर रहा है तथा शानदार सुरक्षा रिकार्ड कायम कर रहा है।

 

Exit mobile version