Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईएएस पुत्री की आईपीएस दामाद के साथ हेलीकॉप्टर में हुई विदाई

February 1, 2024

आईएएस पुत्री की आईपीएस दामाद के साथ हेलीकॉप्टर में हुई विदाई

भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में आज जब एक पिता ने अपने सपने को पूरा करते हुए अपनी भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत कार्यरत बेटी को हेलीकॉप्टर से भारतीय पुलिस सेवा के तहत कार्यरत दामाद के साथ विदा किया तो इसे देखने के लिये कालेज ग्राउंड हेलीपैड पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धौरमुई निवासी तथा शहर में अपनी पत्नी डॉ नीतन सिंह के साथ निजी नर्सिंग होम चलाने बाले डॉ. अमर सिंह का सपना था कि जब उनकी बेटी अप्रजिता का आईएएस सेवा में चयन हो जायेगा तो वह उसकी विदाई हेलीकॉप्टर से करेंगे। कल रात शहर के एक निजी होटल में विवाह की रस्म पूरी करने के बाद डॉक्टर दम्पति ने आज अपना सपना पूरा किया।

अप्रजिता की शादी देवेंद्र कुमार के साथ हुई है, जो चूरू जिले के खसौली गांव के रहने वाले हैं। देवेंद्र कुमार सिविल सेवा परीक्षा 2021 में चयनित होकर आईपीएस बने जो फिलहाल उत्तर प्रदेश के बनारस में अंडर ट्रेनी आईपीएस लगे हैं। डॉ. अप्रजिता ने साल 2011 में नीट की परीक्षा पास की, और साल 2017 में हरियाणा के रोहतक से एमबीबीएस पूरी कर ली, लेकिन अप्रजिता आईएएस बनना चाहती थी। इसलिये उन्होंने सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी की और वर्ष 2019 में वह आईएएस अधिकारी बन गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें