Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

IAS Sanjay Gupta और Ram Subhag Singh को मिला मुख्य सचिव का रैंक, सीधे मुख्यमंत्री को करेंगे रिपोर्ट

शिमला: मुख्यमंत्री ने आईएएस राम सुभग सिंह और संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद के बराबर की नियुक्तियां दी हैं। ये सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता प्रधान सलाहकार जन शिकायत निवारण के पद पर नियुक्त थे।

अब वह मुख्य सचिव के बराबर के रैंक पर काम करते हुए रोपवे कॉरपोरेशन के एमडी और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, 1987 बैच के आईएएस अधिकारी प्रधान सलाहकार प्रशासनिक सुधार राम सुभग सिंह अब मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे। वह विशेष मुख्य सचिव ऊर्जा और बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभालेंगे। ये दोनों मुख्य सचिव के बजाय मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे।

 

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

Exit mobile version