IBPS Clerk Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन ने क्लर्क यानी Customer Service Associate पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती को CRP CSA-XVI के तहत आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि इस भर्ती के तहत देश के 11 सरकारी बैंकों में कुल 11,403 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गए हैं और उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए जरूरी योग्यता
IBPS क्लर्क भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
आवेदन फीस कितनी होगी?
इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये फीस देनी होगी। जबकि SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है। एक बार जमा की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।
ये भी पढ़ें :
इन सरकारी बैंकों में मिलेगी नियुक्ति
IBPS CSA-XVI भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति देश के विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में की जाएगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
बैंक ऑफ इंडिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
पंजाब नेशनल बैंक
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ महाराष्ट्र
इंडियन बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक
बैंक ऑफ बड़ौदा
केनरा बैंक
इंडियन ओवरसीज बैंक
यूको बैंक
IBPS Clerk Exam 2026 कब होगी?
IBPS क्लर्क भर्ती की पहली परीक्षा (प्रीलिम्स) अक्टूबर 2026 में होगी। यह परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा देने का मौका मिलेगा, जो 27 दिसंबर 2026 को होगी। मेन्स परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को लोकल लैंग्वेज टेस्ट भी देना होगा।
IBPS Clerk Recruitment 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. CRP CSA-XVI भर्ती के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
5. जरूरी दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

