
IBPS PO, SO Recruitment 2025 : सरकारी बैंकिंग क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 6215 पद भरे जाएंगे, जिनमें 5208 पद प्रोबेशनरी ऑफिसर और 1007 पद स्पेशलिस्ट ऑफिसर के लिए आरक्षित हैं। तो चलिए खबर को विस्तार से जानते है…
IBPS PO, SO 2025 आवेदन की नई अंतिम तिथि:
अब अंतिम तिथि: 28 जुलाई 2025
IBPS PO, SO भर्ती 2025: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
1. आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
2. होम पेज पर “IBPS PO” या “IBPS SO” लिंक पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, वहां “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
4. पहले रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और सबमिट करें।
5. अब लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
6. मांगी गई जानकारियां भरें और एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
7. अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंटआउट निकाल लें।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
सामान्य/OBC/EWS उम्मीदवार – ₹850
SC/ST/PwBD उम्मीदवार – ₹175
फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI) से किया जा सकता है।
IBPS PO, SO चयन प्रक्रिया
दोनों पदों के लिए चयन दो चरणों की परीक्षा के आधार पर होगा:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
इन परीक्षाओं के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड में बुलाया जाएगा।
महत्वपूर्ण बातें:
– आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।
– आवेदन करते समय सभी डाक्यूमेंट्स और फोटो/सिग्नेचर की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
– एक बार फीस जमा हो जाने के बाद वापस नहीं की जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...