Site icon Dainik Savera Times

आशा है कि महात्मा गांधी के आदर्श भावी पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे: CM हिमंत

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मंगलवार को उम्मीद जताई कि बापू के आदर्श भावी पीढिय़ों को प्रेरित करते रहेंगे। शर्मा ने उन सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि दी जो देश की सेवा में शहीद हुए हैं। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बापू का जीवन राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा में सर्मिपत रहा।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘उनके जीवन की कहानी साहस और सच्चाई से भरी थी। उनके गहन विचारों को याद करते हुए मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जो मां भारती की सेवा में शहीद हुए हैं।’’ शर्मा ने आशा व्यक्त की कि गांधी के आदर्श आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करते रहेंगे।

Exit mobile version