
बेंगलुरु: चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर वोटों की चोरी का आरोप लगाने के अगले दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने का यहां ‘वोट अधिकार रैली’ में कहा कि ‘वोट चोरी’ के लिए जिम्मेदार चुनाव आयोग के अधिकारियों को एक न एक दिन पकड़ा जाएगा क्योंकि यह एक ‘आपराधिक कृत्य’ है। इससे पहले चुनाव आयोग के सूत्रों ने कहा था कि राहुल गांधी के पास दो विकल्प हैं,
या तो शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या आयोग के खिलाफ बेतुके आरोपों के लिए माफी मांगे। कांग्रेस नेता ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, आयोग चुनाव आयोग मुझसे हलफनामा मांगता है। वो कहता है कि मुझे शपथ लेनी होगी। मैंने संसद में संविधान की शपथ ली है। उन्होंने दावा किया कि आज जब देश की जनता मतदाता सूची के डाटा को लेकर सवाल पूछ रही है तो चुनाव आयोग ने अपनी वैबसाइट ही बंद कर दी। क्यूकी आयोग जनता है कि जनत उनसे सवाल पूछने लगी तो उनका सारा ढांचा ढह जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...