बीजापुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने पर छत्तीसगढ़ में कश्मीर से ज्यादा पर्यटक आएंगे। शाह ने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन ने गुंडम दौरे के दौरान इस आशय की बात कही। उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च 2026 के बाद लोग कहेंगे बस्तर बदल गया है। गलत रास्ते पर गए लोग (नक्सली) सरेंडर करें, ¨हसा करेंगे तो हमारे जवान आपसे निपटेंगे। शाह के साथ इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद थे। गुंडम में शाह पेड़ के नीचे बैठकर ग्रामीणों से मुलाकात भी की। शाह के दौरे को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बल तैनात था।

