Site icon Dainik Savera Times

फाइनल कोलकाता में होता तो वर्ल्ड कप जीत जाता भारत, कुछ पापी लोगों के कारण हम हारे…ममता ने कसा तंज

CM Mamata Banerjee

CM Mamata Banerjee

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि अगर क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच कोलकाता या मुंबई में खेला जाता तो भारत जीत जाता। उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का ‘‘भगवाकरण’’ करने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

 

ममता ने किसी का नाम लिए बिना कहा, ‘‘भारतीय टीम ने इतना अच्छा खेला कि उन्होंने विश्व कप में सभी मैच जीते, सिवाय उस मैच को छोड़कर जिसमें पापी लोगों ने भाग लिया था।’’ कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा भगवा जर्सी पेश करके टीम का भगवाकरण करने की भी कोशिश की। खिलाड़ियों ने विरोध किया और परिणामस्वरूप, उन्हें मैचों के दौरान वह जर्सी नहीं पहननी पड़ी।’’

 

बनर्जी ने कहा, ‘‘वे पूरे देश को भगवा रंग में रंगने की कोशिश कर रहे हैं। हमें अपने भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व है और मेरा मानना है कि अगर फाइनल मैच कोलकाता या वानखेड़े (मुंबई) में होता तो हम क्रिकेट विश्व कप जीत जाते।’’ भारत टूर्नामेंट में लगातार 10 जीत के बाद अहमदाबाद में आयोजित फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था।

Exit mobile version