भोपाल: भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने रविवार को दोहराया कि अगर पार्टी कहेगी तो वह 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, लेकिन सिर्फ उत्तर प्रदेश की झांसी लोकसभा सीट से। उमा भारती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। भारती ने शनिवार को ललितपुर में मीडिया कर्मियों से कहा था, ‘मैं सिर्फ झांसी से ही चुनाव लड़ंगी। बुंदेलखंड मेरा भावनात्मक घर है और वहां की जनता से मेरा गहरा नाता है। उमा भारती 2014 के लोकसभा चुनाव में झांसी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गई थीं। उन्होंने इसी साल अगस्त में कहा था कि वह अभी राजनीति से दूर नहीं हुई हैं और समय आने पर चुनावी मैदान में उतरेंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...