Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप भी है पेठा खाने के शौंकीन, तो मत देखना यह VIDEO…वर्ना कहेंगे उफ्फ यह क्या

October 11, 2023

आप भी है पेठा खाने के शौंकीन, तो मत देखना यह VIDEO…वर्ना कहेंगे उफ्फ यह क्या

नेशनल डेस्क: मीठे के शौंकीनों को पेठा तो पंसद होगा ही, बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो इसे नहीं खाते होंगे। बात अगर आगरा के पेठे की हो तो किसी के मुंह में भी पानी आ जाए। अगर आप पेठे को शौंकीन हैं तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप भी कहेंगे यह क्या है। दरअसल सोशल मीडिया पर पेठा मेकिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों का मन इससे भरने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि जिस कढ़ाई में पेठा धोया जा रहा है उसी में कारीगर हाथ और मुंह धो रहे हैं।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishtha Farma????❤ (@theyummymania)

क्या है वीडियो में

theyummymania इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में पेठा बनाने की पूरी प्रकिया को दिखाया गया है। जिस कढ़ाई में रखकर पेठा धोया जा रहा है, उसी कढ़ाई में कारीगर हाथ धोता है। इतना ही नहीं, एक अन्य कारीगर अपना मुंह भी उसी कढ़ाई में धो लेता है, जिसमें पेठा रखा हुआ है।

वीडियो देखकर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि कैसे किसी को ऐसे गंदगी खिला रहे हो। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं तो यह देखना चाहता था कि पेठे को कैसे साफ करते हैं लेकिन यहां तो कारीगर खुद को पेठे से साफ कर रहे हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कुछ तो चैन से खाने दो यार , क्या सबकुछ बंद करवा दोगे। वहीं एक ने लिखा कि रिश्तेदारों को दीवाली पर क्या मिठाई देनी है, यह बताने के लिए शुक्रिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें