Site icon Dainik Savera Times

‘भारत में रहना है तो भारत माता की जय बोलना ही होगा’, केंद्रीय मंत्री बोले- वर्ना चले जाओ पाकिस्तान

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि जो लोग भारत में रहना चाहते हैं उन्हें भारत माता की जय बोलना ही पड़ेगा। कैलाश चौधरी हैदराबाद में भाजपा द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग देश में कहते हैं कि वे भारत माता की जय नहीं बोलेंगे, वह भाड़ में जाएं।

 

कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि भारत में रहना है तो भारत माता की जय तो बोलना ही होगा। साथ ही चौधरी ने सवाल कि यदि ऐसा नहीं करेंगे तो भारत में रहते हुए क्या आप पाकिस्तान जिंदाबाद कहेंगे? उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम् और भारत माता की जय कहने वालों के लिए ही देश में जगह है। मैं कहना चाहूंगा कि अगर कोई ऐसा व्यक्ति है जो भारत माता की जय नहीं बोलता, भारत में आस्था नहीं रखता और पाकिस्तान जिंदाबाद में आस्था रखता है तो उसे पाकिस्तान चले जाना चाहिए। यहां उसकी कोई जरूरत नहीं है।

 

उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से देश को मजबूत किया जाना चाहिए और इसके लिए राष्ट्रवादी विचारधारा का होना जरूरी है।’ उन्होंने हैदराबाद में जन प्रतिनिधियों द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए और भविष्य में राज्य में राष्ट्रवादी सोच वाली सरकार बननी चाहिए।

Exit mobile version