नेशनल डेस्क: वाराणसी में गंगा नदी पर नाव में इफ्तार पार्टी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में कुछ युवक नाव पर बैठकर चिकन बिरयानी खाते हुए दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि उन्होंने खाने के बाद हड्डियां गंगा नदी में फेंकीं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक स्थानीय पदाधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर 14 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में पता चला कि अधिकतर युवक मदनपुरा इलाके के रहने वाले हैं।
Several Muslims intentionally did iftar party on a boat near Ghats of Ganga in Varanasi where Kashi Vishwanath mandir and other mandirs are there, they are non veg and threw bones in the Holy Ganga , made a video/ reel and posted it on social media to hurt Hindu sentiments …… pic.twitter.com/7eVDpowS8r
— Amitabh Chaudhary (@MithilaWaaala) March 17, 2026
वे राजेंद्र प्रसाद घाट से नाव पर सवार हुए थे और पंचगंगा घाट तक जाते हुए इफ्तार पार्टी कर रहे थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक एक बड़े बर्तन से चिकन बिरयानी निकालकर खा रहे हैं। अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या खाने के अवशेष जानबूझकर गंगा में फेंके गए थे।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, जिस नाव पर यह पार्टी हुई थी, उसके संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। नियमों का उल्लंघन करने के कारण उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। फिलहाल, पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...