Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा बनाने और विदेश भेजने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, छह आरोपियों गिरफ्तार

September 15, 2024

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा बनाने और विदेश भेजने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, छह आरोपियों गिरफ्तार

नई दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट की पुलिस टीम ने फर्जी वीजा रैकेट का खुलासा किया। इस मामले में तिलक नगर में छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीसीपी एयरपोर्ट उषा रंगनानी ने बताया कि तिलक नगर में यह गोरखधंधा काफी दिनों से चल रहा था। वहां पर वीजा बनाने की एक तरह से चोरी छुपे फैक्ट्री चलाई जा रही थी। यह वह नकली वाटरमार्क और स्टांप भी लगाते थे। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस टीम ने जानकारी मिलने पर वहां के बारे में पूरा पता लगाया। पुलिस टीम ने मामले की पुष्टि होने के बाद वहां छापा मारा और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों से आगे की पूछताछ की जा रही है। जिससे पूरे गिरोह के बारे में पता चल सके। यह रैकेट कब से चल रहा था, किन किन को विदेश भेजा गया, इन सारी जानकारियों को जुटाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें