Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

IGNOU ने नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तिथि 20 सितंबर, 2024 तक बढ़ाई

September 16, 2024

IGNOU ने नए प्रवेश और पुनः पंजीकरण की तिथि 20 सितंबर, 2024 तक बढ़ाई

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई, 2024 सत्र के लिए सभी परास्नातक, स्नातक, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा कार्यक्रमों (प्रमाणपत्र और सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर) में ऑनलाइन प्रवेश और सभी परास्नातक और स्नातक (सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर) के लिए 200 रुपये के विलंब शुल्क के साथ ऑनलाइन पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2024 तक बढ़ा दी है। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इच्छुक आवेदक अपनी पसंद के किसी भी परास्नातक, स्नातक, पीजी डिप्लोमा और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं, जो इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है।

कुछ डिप्लोमा/पीजी डिप्लोमा और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को कोई शुल्क लिए बिना प्रवेश दिया जाएगा और उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा तथा शुल्क माफी के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। प्रस्तावित पाठ्यक्रमों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक इग्नू की वेबसाइट (www.ignou.ac.in) या इग्नू चंडीगढ़ की वेबसाइट (www.rcchandigarh.ac.in) और इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/RCCHD देख सकते हैं। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र चंडीगढ़ के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए जुलाई, 2024 सत्र के लिए सभी स्नातकोत्तर और स्नातक (सेमेस्टर आधारित कार्यक्रमों को छोड़कर) के लिए 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 20 सितंबर, 2024 तक अगले वर्ष के लिए पुनः पंजीकरण कराना होगा।

पुनः पंजीकरण प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट यानी https://onlinerr.ignou.ac.in/ पर खुद को पंजीकृत करना होगा (यदि पंजीकृत नहीं है)। जबकि जो पहले से पंजीकृत हैं, वे बस आईडी-पासवर्ड के साथ लॉगिन कर सकते हैं और पंजीकरण भर सकते हैं और अपेक्षित शुल्क ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। यदि किसी शिक्षार्थी को किसी भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वह सहायता के लिए आरसी चंडीगढ़ कार्यालय से संपर्क कर सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें