Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

IIT इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा अवसर, 54 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

July 8, 2026

IIT इंदौर में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा अवसर, 54 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

IIT Indore Faculty Recruitment 2026: अगर आप IIT में पढ़ाने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। IIT इंदौर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन लोगों के लिए है यह भर्ती?

बता दें कि यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है, जो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, मेडिकल इमेजिंग, बायोसाइंस, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी और ऐसे ही दूसरे आधुनिक विषयों में पढ़ाई और रिसर्च कर चुके हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत कुल 54 फैकल्टी पद भरे जाएंगे। इनमें 10 पद सामान्य भर्ती के लिए हैं, जबकि 44 पद विशेष भर्ती अभियान के तहत भरे जाएंगे।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II के लिए अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए।असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

ये भी पढ़ें:

क्या होनी चाहिए योग्यता?

ज्यादातर पदों के लिए संबंधित विषय में PhD की डिग्री जरूरी है। साथ ही पढ़ाई का रिकॉर्ड भी अच्छा होना चाहिए। ग्रेड-I के लिए कम से कम 3 साल का टीचिंग, रिसर्च या इंडस्ट्री का अनुभव भी जरूरी है। हालांकि, PhD के दौरान किया गया अनुभव इसमें नहीं जोड़ा जाएगा। कुछ पदों पर अनुभवी उम्मीदवार बिना PhD के भी आवेदन कर सकते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी?

बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-II की शुरुआती सैलरी 70,900 रुपये प्रति माह होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-I की शुरुआती सैलरी 1,01,500 रुपये प्रति माह होगी। इसके अलावा दूसरे भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।

कैसे होगा चयन?

सबसे पहले आवेदन की जांच होगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार IIT इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Faculty Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म जमा कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसकी कॉपी या PDF अपने पास सुरक्षित रख लें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें