नेशनल डेस्क: देश में लगातार बढ़ती ठंड के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बड़ा अपडेट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में 6 राज्यों में बारिश होगी, जिससे तापमान और नीचे जाएगा और ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं उत्तर भारत में शीतलहर के प्रकोप का असर और ज्यादा देखने को मिलने वाला है। दिल्ली, यूपी, बिहार और हिमाचल प्रदेश में तापमान में भारी गिरावट की आशंका जताई गई है।
किन राज्यों में होगी बारिश?
मौसम विभाग ने जिन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान–निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। इन तटीय इलाकों में रहने वाले मछुआरों को सावधानी बरतने और समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बारिश होने से इन राज्यों में ठंड और ज्यादा बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें: राशिफल 24 Nov 2025: जानें कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज से तापमान में तेज गिरावट की संभावना है। न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह के समय 20–25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा ठंड को और ज्यादा महसूस करवाएगी।
यूपी में और बढ़ेगी ठिठुरन
उत्तर प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ रही है और अगले 2–3 दिनों में और बढ़ेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पछुआ हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है और न्यूनतम तापमान में करीब 2–3 डिग्री की और कमी दर्ज की जा सकती है। आज यूपी में मौसम सूखा रहेगा, हालांकि पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर घना कोहरा और पूर्वी यूपी में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। 25, 26 और 27 नवंबर को भी मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन सुबह के समय कोहरा / धुंध बने रहने की संभावना रहेगी।
बिहार में भी गिरेगा तापमान
बिहार के सभी जिलों में आज अधिकतम तापमान नीचे जाएगा। सुबह 15–20 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा ठंड बढ़ाएगी। इसके चलते लोगों को बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: पावन सेवा, सच्चा सम्मान”—गुरु तेग बहादुर जी से जुड़े 142 गांवों के विकास हेतु मान सरकार ने सौंपे 71 करोड़
उत्तर भारत में शीतलहर का असर
IMD के अनुसार, भले ही फिलहाल कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ न हो, लेकिन पश्चिमी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव इतना ज्यादा है कि वातावरण में नमी कम हो रही है हवा में तेजी से ठंडक बढ़ रही है दिन में कोहरा छटने के बाद भी धुंध का असर बना रह सकता है।

