IMD Weather Update 21 November 2026: देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। बता दें कि 21 नवंबर को करीब 19 राज्यों में बारिश, तेज हवा और आंधी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल और बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं दिल्ली-NCR में सुबह धुंध छाने के साथ ठंड बढ़ सकती है। दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश होने के आसार हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं देश के अलग-अलग राज्यों में आज मौसम कैसा रहेगा…
दिल्ली-NCR में सुबह छाएगी धुंध, बढ़ेगी ठंड
बता दें कि दिल्ली-NCR में 21 नवंबर की सुबह धुंध देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह और रात में ठंड ज्यादा महसूस होगी। इसके साथ ही प्रदूषण की परेशानी भी बढ़ सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सुबह कोहरा छाने की संभावना है। ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।
यूपी के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में शनिवार को मौसम बदल सकता है। कई जिलों में बारिश के साथ बिजली चमकने और गिरने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बदायूं, लखीमपुर खीरी, हरदोई, बहराइच, सीतापुर, रायबरेली, प्रयागराज, सोनभद्र, झांसी और ललितपुर में बारिश हो सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
झारखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश का खतरा
झारखंड में भी मौसम खराब हो सकता है। खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और सिंहभूम समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर तेज आंधी चल सकती है। हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। रांची में अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बंगाल में 80 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
बता दें कि पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। कुछ इलाकों में हवा के झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। कोलकाता में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। ओडिशा के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है।
#WATCH | Odisha: Dense fog engulfs parts of Puri city, following the landfall of Cyclone Akvan. https://t.co/1RSGIk2NnY
— ANI (@ANI) November 21, 2026
राजस्थान में साफ रहेगा मौसम, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में होगी बारिश
राजस्थान के लोगों को फिलहाल बारिश से राहत मिलेगी। 21 नवंबर को राज्य के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। अगले सात दिनों तक भी बारिश या आंधी का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है। हालांकि सुबह और रात में ठंड बढ़ सकती है। जबकि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में मौसम बदल सकता है। यहां 21 और 22 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर बादल छाने और बिजली चमकने के आसार हैं। भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पंजाब में सुबह कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
पंजाब में फिलहाल बारिश की संभावना कम है, लेकिन सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है। सुबह के समय सड़कों पर कम दिखाई देने के कारण वाहन चलाने वालों को सावधान रहना होगा। ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ेगा।
उत्तराखंड में कोहरा और ठंड बढ़ेगी
उत्तराखंड में 21 नवंबर को ठंड का असर बढ़ सकता है। ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में कोहरा छाने की संभावना है। कुछ जगहों पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
हिमाचल में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट नहीं, जम्मू-कश्मीर में मौसम रहेगा साफ
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ रहने की संभावना है। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं। शिमला में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में ठंड ज्यादा रहेगी। वहीं अगर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की बात करें तो में 21 नवंबर को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश या बर्फबारी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रह सकता है। हालांकि ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बना रहेगा।