Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM मोदी के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून-2024 का लागू होना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब : जेपी नड्डा

March 12, 2024

PM मोदी के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून-2024 का लागू होना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब : जेपी नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देश में सीएए लागू होने को सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब बताते हुए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज नागरिकता संशोधन कानून- 2024 का लागू होना हमारे सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है।

यह कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी, ईसाई आदि धार्मकि उत्पीड़न के शिकार भाई-बहनों को हमारे देश में नागरिकता प्रदान कर दशकों पूर्व उनके साथ किए गए वादे पूर्ण करने व पुनर्वास सुनिश्चित करने का मार्ग प्रशस्त करेगा। ‘नड्डा ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगे कहा, ‘मैं इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मोदी जी का आभार प्रकट करता हूं व गृहमंत्री अमित शाह जी को धन्यवाद देता हूं।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें