Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका से विमानों के आयात से कम हो सकता है हवाई किराया : गोयल

February 14, 2026

अमरीका से विमानों के आयात से कम हो सकता है हवाई किराया : गोयल

नई दिल्ली: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अंतरिम व्यापार समझौते के तहत भारत अगले 5 वर्षों में अमरीका से लगभग 100 अरब डॉलर के विमान, इंजन और कलपुजरें का आयात कर सकता है। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, हवाई संपर्क बेहतर होगा और किराए में कमी आ सकती है। संयुक्त बयान के अनुसार, भारत ने पांच वर्षों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद, विमान, कीमती धातुएं, प्रौद्योगिकी उत्पाद और कोकिंग कोयला खरीदने का इरादा जताया है।

गोयल ने कहा कि इस्पात उत्पादन 14 करोड़ टन से बढ़ाकर 30 करोड़ टन करने के लक्ष्य के लिए कम से कम 30 अरब डॉलर के कोकिंग कोयले की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस क्षेत्र का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है और बढ़ती प्रतिस्पर्धा से बेहतर गुणवत्ता व कीमत मिल सकती है। मंत्री ने किसानों के हितों की सुरक्षा का भी आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें