Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हर क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन : Amit Shah

March 7, 2024

PM Modi के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हर क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तन : Amit Shah

मुंबईः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं और जनता के फैसलों से तय होगा कि भारत 2047 में स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष में कहां खड़ा रहेगा। महाराष्ट्र में आईजीएफ वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन-एनएक्सटी10 को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में हर क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, कि भारत में आगामी चुनाव अगले 25 वर्षों के लिए देश की नियति को आकार देंगे।

उन्होंने जोर दिया कि ये चुनाव न केवल लोकतंत्र, बल्कि गरीबों की भलाई, लोक कल्याण, परंपरा और प्रौद्योगिकी सुनिश्चित करने का उत्सव भी हैं। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वासी, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अब गतिशील सरकार है, जो प्रगतिशील विकास कर रही है और अपनी पहले की नाजुक स्थिति से निकलकर शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा दशकों तक जारी रहेगी और प्रधानमंत्री ने भारत के लिए 2047 तक पूर्ण विकसित, आत्मनिर्भर और शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में गिने जाने के जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें निश्चित रूप से हासिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘हमारे पास इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पिछले 10 वर्षों का प्रदर्शन और अगले 25 वर्षों का रोडमैप है।’’ अमित शाह ने कहा कि इससे पहले देश में 30 साल तक राजनीतिक अस्थिरता रही थी और लंबे समय के बाद किसी राजनीतिक दल को पूर्ण जनादेश मिला था। यहीं से सुरक्षा, शिक्षा के क्षेत्र में विकास के साथ नवाचार, और अर्थव्यवस्था से भारत की विकास गाथा शुरू हुई। उन्होंने कहा कि 2004 और 2014 के बीच औसत मुद्रास्फीति दर 8.2 प्रतिशत थी, जो 2010, 2011 और 2013 में दोहरे अंक तक पहुंच गई तथा आज यह लगातार पांच प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें