Site icon Dainik Savera Times

राहुल के समर्थन में उतरे इमरान मसूद, कहा – ECI को लेकर जो कहा वो सच

Imran Masood supports Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने सांसद राहुल गांधी के ब्राउन विश्वविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग के खिलाफ दिए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद ने जो कहा वो सच है। राहुल ने अमेरिका के बॉस्टन स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय में भारत निर्वाचन आयोग की कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी का भी उल्लेख किया। अब देश में इसी मुद्दे को लेकर बहस छिड़ गई है।

मसूद ने राहुल गांधी के बयान का समर्थन किया। राहुल ने विदेश में छात्रों से कहा था कि चुनाव आयोग पक्षपातपूर्ण है और महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी हुई। मसूद ने कहा, ‘राहुल जी ने सच बोला। अगर ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं और रिकॉर्ड नष्ट किए जा रहे हैं, तो ईवीएम हटाने चाहिए। अगर लोगों को आशंका है तो वो दूर होनी चाहिए। चुनाव प्रक्रिया पर कोई शक नहीं रहना चाहिए।‘

बीजेपी के इस दावे पर कि राहुल गांधी को इतिहास की जानकारी नहीं, मसूद ने कहा, ‘बीजेपी अपने हिसाब से इतिहास लिखती है। हमें उनकी कहानियां पढ़ने की जरूरत नहीं।‘ नेशनल हेराल्ड मामले पर मसूद ने कहा कि यह अखबार स्वतंत्रता संग्राम की धरोहर है, जिसने देश की आवाज बुलंद की। उन्होंने इसे सहेजने की बात कही और बीजेपी पर स्वतंत्रता आंदोलन से कोई नाता न होने का आरोप लगाया।

Exit mobile version