Site icon Dainik Savera Times

1947 में सिर्फ 4 रुपये में होता था पाकिस्तान से अमृतसर का सफर, सोशल मीडिया पर टिकट वायरल

नई दिल्ली: देश की आजादी के समय का एक ट्रेन का टिकट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इतने पुराने टिकट और उसके किराए के बारे में जानकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हैं। यह टिकट पाकिस्तान में रावलपिंडी से अमृतसर तक की यात्रा (रावलपिंडी से अमृतसर ट्रेन टिकट) के लिए है जो 9 लोगों के लिए थी। उस समय 9 लोगों का किराया मात्र 36 रुपये 9 आने था। लोग इस टिकट की कीमत की तुलना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं।

लोग इस पुराने टिकट को फेसबुक पर खूब शेयर कर रहे हैं। इस टिकट को फेसबुक पेज पाकिस्तान रेल लवर्स ने शेयर किया है। पाकिस्तान रेल लवर्स ने टिकट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “17-09-1947 को 9 लोगों के लिए रावलपिंडी से अमृतसर के लिए जारी ट्रेन टिकट की तस्वीर, जिसकी कीमत 36 रुपये और 9 आना है।

यह भारत आए किसी परिवार का हो सकता है। यह टिकट थर्ड एसी की एक तरफ की यात्रा के लिए है। टिकट पर तारीख 17 सितंबर 1947 है। जिस पर पेन से सारी डिटेल लिखी हुई है। आपको बता दें कि उस समय तक प्रिंटेड या कम्प्यूटरीकृत टिकट नहीं होते थे, ऐसे में एक ही पेन से लिखे टिकट मान्य होते थे।

Exit mobile version