Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अजमेर में पूर्व पार्षद की लोगों ने जमकर की पिटाई, लड़कियों को जबरन संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर

March 4, 2025

अजमेर में पूर्व पार्षद की लोगों ने जमकर की पिटाई, लड़कियों को जबरन संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर

Rajsthan : राजस्थान के अजमेर जिले में आरोपी पूर्व पार्षद की जमकर लात-घूंसों पिटाई कर दी गई। ये पिटाई वकीलों ने कोर्ट परिसर में की है। जिससे कोर्ट परिसर का माहौल कुछ समय तक गरमाया हुआ था। विजयनगर ब्लेकमैल कांड के आरोपी पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी को अजमेर कोर्ट में वकीलों ने जमकर पीटा है। जानकरी के अनुसार आरोपी पूर्व पार्षद हाकिम लड़कियों को जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। घटना के पश्चात पुलिस ने आरोपी को लेकर जेल की ओर रवाना हुई

अपने जाल में फंसाकर लड़कियों को करता था ब्लेकमैल

विजयनगर ब्लेकमैल कांड में पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी पर भोली भली लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लेकमैल करने, शारीरिक शोषण और उन्हें जबरन कलमा पढ़ने पर मजबूर करने का आरोप है। आरोपी पूर्व पार्षद हाकिम कुरैशी को आज अजमेर कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस लेकर आई थी। इसी दौरान कोर्ट में मौजूद वकीलों ने उस की पिटाई कर दी। वकीलों ने आरोपी हाकिम कुरैशी पर लात-घूंसों और जमकर थप्पड़ भी मारें हैं। वकीलों की पिटाई से वह अपना चेहरा छिपा रहा था। पुलिस उसे खींच कर ले जा रही थी।

पोस्को कोर्ट ने 11 मार्ज तक भेजा जेल

सरकारी वकील रूपेंद्र परिहार ने बताया कि अजमेर पास्को कोर्ट ने उसे 11 मार्च तक जेल भेजने का आदेश दिया है। वकीलों ने पूर्व में भी अन्य आरोपियों पर कोर्ट में हमला किया था। विजयनगर के इस कांड से अजमेर के लोगों में ही नहीं वकीलों में भी काफी रोष है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें