Site icon Dainik Savera Times

अमेठी में बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों को मारी गोलियां

यूपी: अमेठी जिले में बदमाशों ने एक ही परिवार के चार लोगों को बेरहमी के साथ मौत के घाट उतार दिया गया। आरोपियों ने शिक्षक दंपति के साथ उनके दो मासूम बच्चों को भी गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। अमेठी के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह वारदात अमेठी के शिवरतनगंज थाना इलाके की है। जहां अहोरवा भवानी चौराहे के पास एक किराए के मकान में सुनील कुमार अपनी पत्नी पूनम और दो बच्चों के साथ रहते थे. वह कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। एसपी अनूप सिंह ने बताया कि अज्ञात हत्यारों ने शिक्षक पति-पत्नी और दो बच्चियों की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को इस परिवार ने एससी/ए सटी एक्ट में एक मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस उस मामले की तफ्तीश भी कर रही है और जिनके ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज कराया गया था उनकी कुंडली भी खंगाल रही है। मरने वालों में पति-पत्नी के अलावा चार साल की बेटी लाडो और दो साल की बेटी सृष्टि शामिल है. सुनील 2020 में शिक्षक बने थे. इससे पहले वह उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात थे।

Exit mobile version