Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

भोपाल में छह माह के मासूम को घर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते, लहूलुहान हालत में मिला शव

January 13, 2024

भोपाल में छह माह के मासूम को घर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते, लहूलुहान हालत में मिला शव

भोपाल में अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में शिव नगर बस्ती के पास रहने वाली महिला छह महीने के बच्चे को सोता हुआ छोड़ कुछ देर के लिए बाहर गई तभी आवारा कुत्ते बच्चे को घर से घसीटकर ले गए। कुत्तों ने उसे नोंच कर मार डाला। उसका एक हाथ पूरा खा गए। बच्चे के सिर और पेट समेत पूरे शरीर पर काटने के निशान थे। परिजन बच्चे को ढूंढते हुए पहुंचे और लहूलुहान हालत में उसका शव मिला। मासूम को कुत्तों ने जब मार डाला तब नगर निगम की टीम को सूचना दी गई। जब शुक्रवार को नगर निगम की टीम कुत्ते पकड़ने पहुंचीं तब यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें