Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में मकान मालिक के बेटे ने 11 साल की मासूम संग की हैवानियत

August 18, 2024

दिल्ली में मकान मालिक के बेटे ने 11 साल की मासूम संग की हैवानियत

दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में टीवी दिखाने के बहाने 11 साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मकान मालिक के बेटे ने बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मासूम को खून से लथपथ देखकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दुष्कर्म और पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर 22 वर्षीय आरोपी युवक व उसके पिता को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने करावल नगर के सोम बाजार मेन रोड पर जाम लगाए रखा। पुलिस ने समझाकर परिजनों को हटाया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वह आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का प्रयास करेंगे। बाद में परिजनों ने सड़क के जाम को खोला। करावल नगर थाना पुलिस बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें