Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर बंपर जॉइनिंग, AAP-इनेलो सहित अन्य दलों के 2 दर्जन नेता हुए पार्टी में शामिल

सिरसा: हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर बंपर जॉइनिंग हुई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के पूर्व चेयरमैन अमीर चंद चावला ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी और इनेलो सहित अन्य दलों के 2 दर्जन नेता भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक रमेश गुप्ता ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ पार्टी ज्वाइन की। इनेलो किसान सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल राणा ने पार्टी का दामन थामा है। मेयर का चुनाव लड़ चुके आम आदमी पार्टी के संदीप गोयल भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Exit mobile version