Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र सरकार ने गत 9 वर्षों में किसान हित के लिए किए अनेक फैसलें : PM Modi

July 27, 2023

केंद्र सरकार ने गत 9 वर्षों में किसान हित के लिए किए अनेक फैसलें : PM Modi

सीकरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेखावाटी को किसानों का गढ़ बताते हुए कहा है कि यहां के किसानों ने पानी की कमी के बावजूद धरती से फसल उगाकर मिट्टी से सोना निकाला है वहीं केन्द्र सरकार किसानों के दुख दर्द को समझते हुए बीते नौ वर्षों में किसान हित के अनेक फैसले लिए हैं और नई व्यवस्थाओं का निर्माण किया है। मोदी आज राजस्थान के सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि किसानों को जानकारी नहीं होने से कई बार उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है लेकिन इस सरकार ने किसान समृद्धि केंद्र बनाकर इन सारी समस्याओं को दूर करने के प्रयास शुरू किए हैं इस वर्ष के अंत तक किसान समृद्धि केंद्र और खोल दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने मोटे अनाजों की बढ़ती महत्वता का जिक्र करते हुए कहा कि इससे अब छोटे किसानों को आजीविका मजबूत होगी और उन्हें लाभ मिलेगा उन्होंने कहा भारत का विकास गांव के विकास से होकर ही आता है ऐसे में हमारी सरकार ने गांव में सुविधा बढ़ाने के भरपूर प्रयास किए हैं जो जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अब तक यह धारणा रही है कि शहरों में ही सुविधा रहती है लेकिन अब गांव में सुविधाएं जाने लगी है चाहे वह शिक्षा का मसला हो या फिर स्वास्थ्य।

उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई को अब मातृभाषा में शुरू कराने के प्रयास हो रहे हैं अब देश का बेटा बेटी जो डॉक्टर बनना चाहेगा उसके लिए यह सब आसान होगा। उन्होंने खाटू श्याम जी मंदिर के विकास की चर्चा करते हुए कहा कि उनके आशीर्वाद से विकास को गति मिलेगी और हमारा गौरव और विरासत दोनों मजबूत होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें