Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी देखा व सुना PM Modi की मन की बात कार्यक्रम

April 30, 2023

सुजानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी देखा व सुना PM Modi की मन की बात कार्यक्रम

सुजानपुर (गौरव जैन) : मन की बात कार्यक्रम का सोमवार एपिसोड सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हर बूथ पर देखा और सुना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मन की बात कार्यक्रम को देखने और सुनने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी भारी जोश दिखा। सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा, जिला परिषद एवं भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कैप्टन रंजीत सिंह, पंचायत समिति अध्यक्ष अंजना ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा नेता प्रकाश सड़ियाल सहित कार्यकर्ताओं ने मन की बात को कार्यकर्ताओं के साथ सांझा किया। मन की बात के इस विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों की बातों को जनता के सामने रखा। देश के अलग-अलग राज्यों से सीधी बात की और उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें